झारखंड: फेसबुक पर दोस्ती कर आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर भेजकर परेशान करनेवाला बिहार से गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

शिकायत के बाद लालपुर थाने में पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और बिहार के मुजफ्फपुर से विवेक कुमार शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

रांची: झारखंड के रांची जिले के लालपुर थाने की पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से विवेक कुमार शाह नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था. इसे गंभीरता से लेते हुए लालपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को मोबाइल से लड़कियों की फोटोज और इंस्टाग्राम की कई फेक आईडी के स्क्रीनशॉट्स मिले हैं. इस दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है.

एडिट कर बनाया आपत्तिजनक फोटो

रांची के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान की कुछ लड़कियों की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर भेजकर लड़कियों को परेशान किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी विवेक कुमार शाह ने फेसबुक पर एक लड़की का फ्रेंड बनकर उसकी फोटो लेकर इस घटना को अंजाम दिया.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान के तीसरे चरण का किया शुभारंभ, कही ये बात

लालपुर थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई

शिकायत के बाद लालपुर थाने में पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और बिहार के मुजफ्फपुर से विवेक कुमार शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है. इसमें लड़कियों की फोटोज और इंस्टाग्राम की कई फेक आईडी के स्क्रीनशॉट्स मिले हैं. इस दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है.

Also Read: झारखंड: पलामू में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में गड़बड़ी! सीडीपीओ की गाड़ी पर हमला, केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >