महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी ट्रेनों में कम नहीं हो रही तीर्थयात्रियों की भीड़, AC कोच का जनरल सा हाल

Mahakumbh: महाकुंभ मेले में मंगलवार-बुधवार की रात भगदड़ मच गई. जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद भी बिहार के स्टेशनों पर तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है. लोग अपने रिजर्व सीट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

Mahakumbh: महाकुंभ मेले में मंगलवार-बुधवार की रात भगदड़ मच गई. जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना संगम तट पर हुई, जहां लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान करने के लिए जमा हुए थे. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ की वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

भगदड़ के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं

इस भगदड़ के बावजूद भी बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है. पटना जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा स्टेशन और वैशाली स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन पकड़ने पहुंचे हैं. जिससे इन रेलवे स्टेशनों पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है. कई यात्रियों की सीट कन्फर्म होने के बाद भी ट्रेन में चढ़ नहीं पाएं और ट्रेनें छूट गईं. यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जनरल टिकट वालों का रहा रिजर्वेशन बोगी में कब्जा

बता दें कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में वैसे यात्रियों का कब्जा रहा. जिनका रिजर्वेशन उस बोगी में नहीं था. कन्फर्म टिकट वाले यात्री भी ट्रेन में सवार नहीं हो सके. जनरल डिब्बों से लेकर एसी बोगियों तक हर जगह श्रद्धालुओं की भीड़ ठसाठस थी. राजधानी एक्सप्रेस को छोड़ दें, तो अधिकांश ट्रेनों की स्थिति ऐसी ही बनी रही. मगध, पूर्वा, गरीब रथ और संपूर्ण क्रांति में भी कुंभ जाने वाले कई यात्री एसी बोगी में घुस गए थे. मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की ओर से केवल राजधानी के समय फोर्स की तैनाती की गई थी.

Also Read: चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, जदयू के दो बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

AC कोच दिख रहे थे जनरल की तरह

पटना जंक्शन की बात करें तो सुबह से देर रात तक प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ दिखी. प्लेटफॉर्म पर खड़े होने तक की जगह नहीं थी. कुंभ स्पेशल, गरीब रथ एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के AC कोच, जनरल कोच की तरह दिख रहे थे. AC कोच के गेट पर यात्री लटकने को मजबूर थे. वहीं मुजफ्फरपुर में पवन एक्सप्रेस पर भीड़ चढ़ने लगी तो कन्फर्म टिकट वाले भी नहीं चढ़ सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >