बिहार में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर छापा, सुबह-सुबह EOU ने की कार्रवाई

EOU Raid: बिहार में सुबह-सुबह ईओयू की टीम एक्शन मोड में दिखी. जमुई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची. पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है.

EOU Raid: बिहार में एक बार फिर भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ ईओयू ने एक्शन लिया. जमुई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कुमार पर आय से अधिक संपत्ति दर्ज करने का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद शनिवार को ईओयू की टीम उनके चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची.

81.5 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति अर्जित

मिली जानकारी के अनुसार, जमुई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत दर्ज की गई थी. इसके बाद न्यायालय निगरानी से वारंट जारी होने के बाद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, मामले में सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया 2 करोड़ 61 हजार रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का सबूत पाया गया, जो कि उनके आय से 81.5 प्रतिशत अधिक है.

किस-किस जगह पर हो रही छापेमारी?

मिली जानकारी के मुताबिक, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कुमार के पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी, ज्योतिपुरम अवस्थित जगत विला अपाटमेंट के फ्लैट, पूर्वी इन्दिरा नगर रोड नंबर-04 कंकड़बाग स्थित आवास, जमुई के के.के.एम. कॉलेज के पास किराये के आवास और झाझा (जमुई) स्थित कार्यालय सहित चार ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

छापेमारी के बाद दी जाएगी जानकारी

बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद ही क्या कुछ बरामद किया गया, इसे लेकर जानकारी दी जाएगी. सुबह-सुबह ईओयू की हुई इस छापेमारी को लेकर कई तरह की चर्चा की जा रही है. ईओयू की ओर से लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. ऐसे में छापेमारी के बाद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकाने से क्या-क्या बरामद होता है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: बिहार की महिला उद्यमियों के लिए सरकार ने शुरू की 2 योजनाएं, सस्ती दर पर मिलेगा लोन, ब्याज पर छूट भी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >