Railway News: दरभंगा- जालंधर सिटी सहित आठ ट्रेनें रद्द, जानें इन गाड़ियों के परिचालन में अस्थायी बदलाव

Indian Railway News: दरभंगा से 21 मई को प्रस्थान करने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस, जालंधर सिटी से 22 मई को प्रस्थान करने वाली 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द है.

समस्तीपुर. उत्तर रेलवे के अंबाला-लुधियाना के मध्य स्थित गोविंदगढ़ स्टेशन पर सात जून तक नन इंटरलॉकिंग कार्य होगा. पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने व गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. दरभंगा से 21 मई को प्रस्थान करने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस , जालंधर सिटी से 22 मई को प्रस्थान करने वाली 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द है. दरभंगा से 21मई को प्रस्थान करने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से 23 मई को प्रस्थान करने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी

सियालदह से 23 मई को प्रस्थान करने वाली 22317 सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 25 मई को प्रस्थान करने वाली 22318 जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस रद्द रहेगी. जयनगर से 22 मई को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से 25 मई को प्रस्थान करने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

20 एवं 22 मई को कटिहार से प्रस्थान करने वाली 15707 कटिहार-अमुतसर आम्रपाली एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया चंडीगढ़-सानेहवाल के रास्ते किया जाएगा. 23 मई को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 15708 अमुतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया सानेहवाल-चंडीगढ़ के रास्ते किया जाएगा . 20 एवं 22 मई को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया चंडीगढ़-सहानेवाल के रास्ते किया जाएगा.

Also Read: पटना में नया समाहरणालय भवन बनने का रास्ता साफ, G+5 फ्लोर की होगी बिल्डिंग, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

21 मई को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया सहानेवाल-चंडीगढ़ के रास्ते किया जाएगा. 21 एवं 23 मई को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया चंडीगढ़-सहानेवाल के रास्ते किया जाएगा.

22 एवं 24 मई को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया सहानेवाल-चंडीगढ़ के रास्ते किया जाएगा. 23 मई को सहरसा से प्रस्थान करने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया जाखर-धूरी -लुधियाना के रास्ते किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >