टीचर्स-डे पर कटोरा लेकर भीख मांग रहे शिक्षक, शिक्षा मंत्री बोले- शिक्षकों की भेष में कांग्रेस वाले कर रहे प्रदर्शन

Mithilesh Tiwari Statement: टीचर्स-डे पर पटना में वित्त रहित शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं. शिक्षक वेतनमान और वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का कहना है कि शिक्षकों के भेष में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है.

Mithilesh Tiwari Statement: पटना में वित्त रहित शिक्षक सरकार के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए उतर गए हैं. वित्त रहित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर पटना में कफन यात्रा निकाली. शिक्षकों का कहना है कि पिछले करीब 40 सालों से वे वेतनमान और वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं किया गया.

मंत्री बोले- कांग्रेस ने शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया

दूसरी तरफ इस प्रदर्शन को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कांग्रेस पर भड़ास निकाला. शिक्षा मंत्री ने कहा, ये कांग्रेस के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. आज तक कांग्रेस वालों ने कभी शिक्षक के लिए कुछ किया ही नहीं. जब बिहार में चरवाहा विद्यालय खुल रहा था तो कांग्रेस वाले ताली बजा रहे थे और आज वही कांग्रेस वाले बिहार के शिक्षक सम्मानित हो रहे, उन्हें खुशी दी जा रही, शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण किया जा रहा है, ऐसे में वह आज ड्रामा कर रहे हैं. हमें लगता है कि उनके पास कोई मुद्दा है नहीं. वह चेहरा चमकाने में लगे हैं. हमें लगता है यह उनको उल्टा प्रभावित करेगा.

मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री

शिक्षकों को अनुदान नहीं मिलने पर भी बोले

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की ओर कहा जा रहा है कि उनका अनुदान नहीं मिल रहा है. इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा, अभी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सभी प्रकार के शिक्षकों के जो वेतन बन रहे हैं, वह इसी महीने जारी करेंगे. हमलोगों ने इसकी तैयारी कर ली है. उनको (कांग्रेस) पता चला होगा कि हमलोग शिक्षकों का वेतन जारी करने वाले हैं, इस वजह से वह धरना पर बैठ गए हैं. कांग्रेस पार्टी आपदा में अवसर तलाशती है. शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस को नसीहत दी कि कांग्रेस पार्टी को गंगा किनारे जाकर जो लोग बाढ़ से मुसीबत झेल रहे हैं, उनका सहयोग करना चाहिए.

शिक्षकों को दी बधाई

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने टीचर्स डे पर शिक्षकों को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बार मैंने तीन पेज का पत्र बिहार के तमाम शिक्षकों को भेजा है. बिहार के शिक्षकों का शिक्षा मंत्री से सीधी बात हो रही है. उनकी परेशानी हम जान रहे हैं और उसे धीरे-धीरे खत्म कर रहे हैं. एक समय था जब पटना में शिक्षक जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाते थे लेकिन आज वही शिक्षक अपनी कक्षा में बिहार का भविष्य तैयार करेंगे.

जेपी गोलंबर पर शिक्षक धरने पर बैठे

पटना में कफन यात्रा के दौरान जब प्रदर्शनकारी शिक्षक जेपी गोलंबर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया. इसके बाद वित्त रहित शिक्षक और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया.

कटोरा लेकर भीख मांगते दिखे शिक्षक

शिक्षकों ने साफ कहा कि इस बार उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है. उनका कहना है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री आवास और राजभवन तक जाकर प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने हाथों में कटोरा लेकर सरकार से वेतन देने की मांग की. शिक्षकों ने सड़क पर कटोरा पटकते हुए कहा कि सरकार उन्हें उनका हक दे या फिर कफन दे.

Also Read: बिहार के 12 जिलों में करीब 10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, हाई अलर्ट मोड में प्रशासन, NDRF-SDRF की टीमें तैनात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >