इडी का दावा लालू के सहयोगी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में कई भूखंड हासिल किये…

इडी ने दावा किया कि जांच में पाया गया कि कात्याल एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी के निदेशक थे, जब उम्मीदवारों से एक भूखंड लालू प्रसाद की ओर से कंपनी ने हासिल किया था.

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आरोप लगाया है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में गिरफ्तार किये गये अमित कात्याल ने राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की ओर से उम्मीदवारों से कई भूखंड हासिल किये थे. इडी ने दावा किया कि जांच में पाया गया कि कात्याल एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी के निदेशक थे, जब उम्मीदवारों से एक भूखंड लालू प्रसाद की ओर से कंपनी ने हासिल किया था. एजेंसी ने सोमवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि कंपनी का पंजीकृत पता डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नयी दिल्ली है.

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: बिहार में एक दर्जन नयी सीटों पर दिखेंगे भाजपा प्रत्याशी

यह मकान लालू और उनके परिवार के सदस्यों से संबद्ध है. इसके परिसर का इस्तेमाल तेजस्वी यादव करते हैं. लालू के रेल मंत्री रहने के दौरान उन्हें अनुचित लाभ देने के एवज में उक्त कंपनी में कात्याल द्वारा कई अन्य भूखंड भी हासिल किये गये थे. इसमें कहा गया है कि भूमि हासिल करने के लिए इस कंपनी के शेयर 2014 में लालू परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित किये गए थे. गौरतलब है कि केंद्रीय एजेंसी ने 11 नवंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कात्याल को पहले हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >