लंबे समय से था सिरदर्द, जांच में निकला ब्रेन ट्यूमर, डॉ. अभिषेक आनंद के इलाज से सुधरी मरीज की हालत

Dr Abhishek Anand: मुजफ्फरपुर के एक मरीज को लंबे समय से सिरदर्द की समस्या थी. जब उसने जांच कराई तो जांच में ग्लियोमा ब्रेन ट्यूमर का पता चला. नारायणा कैंसर सेंटर में डॉ. अभिषेक आनंद की देखरेख में कीमोथेरेपी और टारगेट थेरेपी के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और वे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं.

Dr Abhishek Anand: मुजफ्फरपुर निवासी 58 साल के किशोर साह (बदला हुआ नाम) लंबे समय से लगातार सिरदर्द, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या से परेशान थे. शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य समस्या समझा, लेकिन परेशानी बढ़ने पर वह नारायणा कैंसर सेंटर पहुंचे. वहां उनकी जांच कराई गई, जिसमें ग्लियोमा (ब्रेन ट्यूमर) कैंसर की पुष्टि हुई.

डायरेक्टर, नारायणा कैंसर सेंटर एवं पारस एचएमआरआई (मेडिकल ऑंकोलॉजी) डॉ. अभिषेक आनंद की देखरेख में मरीज को कीमोथेरेपी एवं टारगेट थेरेपी दी गई. इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार है और वह सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं.

डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि मरीज का फरवरी 2025 से अस्पताल में इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि ग्लियोमा एक गंभीर ब्रेन ट्यूमर है, लेकिन समय पर पहचान और आधुनिक उपचार से मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

उन्होंने कहा कि लगातार सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या याददाश्त में बदलाव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >