पटना . प्रदेश की राजधानी पटना में कोरोना वायरस की रफ्तार कमजोर होती जा रही है. राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 143 मामले सामने आये हैं. जबकि 100 मरीजों ने 24 घंटे के अंदर कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं.
लगातार पॉजिटिविटी रेट भी घट रहा है. रिकवरी रेट 97.80 प्रतिशत के पास पहुंच गया है. इस वायरस के शिकार लोग बहुत तेजी से खुद को रिकवर कर रहे हैं. वहीं पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने बताया कि जून माह के शुरू होते ही कोरोना संक्रमित लोगों के आंकड़े में कमी दर्ज हो रही है.
गांवों में भी टीम सर्वे कर रही है. लॉकडाउन में कुछ छूट दी गयी है, जिसको देखते हुए टेस्ट की दर तेज कर दी गयी है. वहीं जो मरीज मिल रहे हैं, उन्हें घरों पर आइसोलेट कर चिकित्सा दी जा रही है.
17 प्रखंड में 20 से कम एक्टिव केस
पटना जिले में धनरूआ प्रखंड संक्रमण मुक्त हो गया है़ अब इस प्रखंड में कोरोना के एक भी एक्टिव केस नहीं है. इसके अलावे 17 प्रखंड ऐसे हैं, जहां कोरोना के एक्टिव केस 20 से कम है. जबकि 12 प्रखंड ऐसे हैं, जहां कोरोना के एक्टिव केस 10 या उससे कम है.
पटना सदर में जहां कोरेाना के एक्टिव केस 12 हजार के आसपास पहुंच गये थे, वहां अब मात्र 917 एक्टिव केस हैं. फिलहाल पटना जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1297 हो गयी है.
प्रखंडवार कोरोना के एक्टिव केस
-
पटना सदर 917
-
फुलवारीशरीफ 74
-
संपतचक 60
-
बाढ़ 58
-
दानापुर 41
-
पंडारक 18
-
बिक्रम 17
-
मसौढ़ी 14
-
खुसरूपुर 13
-
बख्तियारपुर 13
-
बिहटा 10
-
मोकामा 10
-
दनियावां 08
-
फतुहा 07
-
घोसवरी 07
-
नौबतपुर 06
-
दुल्हिनबाजार 06
-
पुनपुन 05
-
बेलछी 04
-
अथमलगोला 03
-
पालीगंज 03
-
मनेर 03
Posted by Ashish Jha
