बिहार में डेंगू का कहर, बच्चे से लेकर बूढ़े तक चपेट में, वकील-शिक्षक समेत सात लोगों की मौत

Dengue ka Upchar: पटना में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 1280 हो गई है. वही, इस बीमारी की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही पटना में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 1280 हो गई है.

बिहार में डेंगू (Dengue) का कहर तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी में डेंगू मच्छरों का डंक अब खतरनाक होता जा रहा है. हर दिन सौ से अधिक डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं. राज्य में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. इसके साथ ही प्रदेश में कई लोग डेंगू के गंभीर लक्षण को लेकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं. पटना में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 1280 हो गई है. वही, इस बीमारी की चपेट में आने से नवादा में दो लोगों की मौत हो चुकी है. बक्सर में भी तीन दिन पहले दो लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही एक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जिसका इलाज फिलहाल चल रहा है.

छपरा में डेंगू से शिक्षक की मौत

छपरा के एक शिक्षक की मौत बुधवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी है. पटना में पिछले रविवार को पीएमसीएच में भर्ती कंकड़बाग के अशोक नगर की निवासी 68 वर्षीय प्रभा देवी की मौत डेंगू की चपेट में आने से हो गई. इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट के एक वकील राजीव लोचन की मौत डेंगू बीमारी से हो गई. बुधवार को एनएमसीएच में डेंगू पीड़ित सालीमपुर थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी 10 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई है.

पटना में 150 पुलिस जवान व अधिकारी डेंगू की चपेट में

पटना पुलिस के बीच डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में थोड़ी बेचैनी बढ़ गयी है. पटना में अब तक तीन थाना प्रभारी सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. बीमार पुलिस जवानों की छुट्टी पर रहने से कामकाज और अनुसंधान पर असर पड़ रहा है. पटना के जक्कनपुर, राजीव नगर और खगौल के थानाध्यक्ष डेंगू से पीड़ित हैं. वहीं, एसकेपुरी, कंकड़बाग, पीरबहोर, पत्रकार नगर व बुद्धा कॉलोनी के अलावा करीब डेढ़ दर्जन थानों पर तैनात पुलिस डेंगू से बीमार पड़ गये है. ये सभी पुलिस जवान डेंगू होने के कारण काम पर नहीं आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >