मधुबनी साड़ी में दिखीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार की संस्कृति को दिया खास सम्मान

Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विधायक दल के बैठक के दौरान बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर खास संदेश दिया. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी बजट पेश करते समय मधुबनी साड़ी में नजर आई थीं.

Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को विधायक दल की बैठक में बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहने नजर आईं. यह सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपरा का सम्मान भी है. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी बजट पेश करने के दौरान मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन चुकी हैं.

बिहार की कला को मंच मिला

बुधवार को दिल्ली में बीजेपी विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान उन्होंने रेड ब्लाउज के साथ पीले रंग की चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी पहनी, जिसमें बॉर्डर और पल्लू पर खूबसूरत मधुबनी पेंटिंग उकेरी गई थी.

बिहार बीजेपी ने जताया गर्व

बिहार बीजेपी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव. नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मधुबनी पेंटिंग की साड़ी पहनकर उपराज्यपाल से मुलाकात की. यह केवल परिधान नहीं, बल्कि बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति, कला और सम्मान की पहचान है, जो देश में अपनी चमक बिखेर रही है.”

Also Read: BPSC 70वीं मेंस परीक्षा की तिथि घोषित, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

निर्मला सीतारमण भी पहन चुकी हैं मधुबनी साड़ी

इससे पहले, 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते समय मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी थी. यह साड़ी उन्हें पद्मश्री विजेता दुलारी देवी ने भेंट की थी. दिसंबर में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान जब निर्मला सीतारमण मधुबनी गई थीं, तब दुलारी देवी ने उन्हें यह साड़ी तोहफे में दी थी.

बिहार की कला को राष्ट्रीय पहचान

रेखा गुप्ता और निर्मला सीतारमण जैसी प्रभावशाली महिलाओं द्वारा मधुबनी पेंटिंग की साड़ी पहनने से बिहार की लोककला को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है. यह सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय हस्तकला की अनमोल धरोहर को आगे बढ़ाने का प्रयास है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >