बिहार: कटिहार में रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस पलटी, दो महिला यात्री की मौत, दर्जनों यात्री जख्मी..

कटिहार में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. कुर्सेला थाना क्षेत्र में 31 कबीर मठ के पास एक यात्री बस पलट गयी. रांची से सिलीगुड़ी जाने वाली एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी.

कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कुर्सेला थाना क्षेत्र में 31 कबीर मठ के पास एक यात्री बस पलट गयी. रांची से सिलीगुड़ी जाने के दौरान बस हादसे का शिकार बनी. मिली जानकारी के अनुसार, शिवम डिलक्स की एक बस यात्रियों को लेकर जा रही थी. जो कटिहार में अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत की सूचना है. वहीं दर्जनों यात्री जख्मी हुए हैं.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >