पटना की सड़क पर सरकारी गाड़ी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पटना में एक सरकारी गाड़ी में युवक का शव बरामद हुआ है. लग्जरी गाड़ी में एक शख्स की लाश मिलने से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि शख्य भारत सरकार के किसी ऑफिस में भाड़े की गाड़ी चलाता था. गाड़ी में शव मिलने के बाद से मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

पटना. पटना में एक सरकारी गाड़ी में युवक का शव बरामद हुआ है. लग्जरी गाड़ी में एक शख्स की लाश मिलने से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि शख्य भारत सरकार के किसी ऑफिस में भाड़े की गाड़ी चलाता था. गाड़ी में शव मिलने के बाद से मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मृतक के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हो गई है.

ड्राइवर सीट पर पड़ा हुआ था युवक शव

अब तक मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात सड़क किनारे एक गाड़ी लगी हुई थी. गाड़ी के आगे यानी ड्राइवर सीट पर युवक शव पड़ा हुआ था. राहगीर की नजर जब गाड़ी के अंदर अचेजन व्यक्ति पर गयी तो वहां भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी और शव की पहचान की. हालांकि फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है. पुलिस इस बारे में जल्द ही बयान जारी कर सकती है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हैरानी की बात ये है कि जिस गाड़ी में युवक का शव मिला है, उसपर भारत सरकार लिखा हुआ है. इसे देखते हुए पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि भारत सरकार लिखी गाड़ी किस मंत्रालय की है. इसके ड्राइवर सीट पर शव कैसे आया. यह मौत है या फिर हत्या. पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक की हत्या कर दी गयी है. हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. शव के पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पायेगा.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >