अस्थुआ गांव में धराये युवक ने हथकड़ी समेत भागने का किया प्रयास

अस्थुआ गांव में छिनतई के आरोप में गिरफ्तार युवक समी कुमार सोमवार की रात पुलिस हिरासत से फरार हो गया.

सिंहवाड़ा. अस्थुआ गांव में छिनतई के आरोप में गिरफ्तार युवक समी कुमार सोमवार की रात पुलिस हिरासत से फरार हो गया. पुलिस ने खदेड़ कर उसे बगल के बगीचा से पकड़ लिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के नगवारा निवासी धर्मेंद्र कुमार अपने मामा के घर अस्थुआ गांव आया था. अस्थुआ मिडिल स्कूल के सामने समी कुमार अपाचे बाइक पर अपने साथी सोनू पासवान के साथ पहुंचा और धर्मेंद्र को घेरकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया. ग्रामीणों के जुटने पर सोनू पासवान घटनास्थल से फरार हो गया, जबकि समी कुमार को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. धर्मेंद्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. मंगलवार की रात शौच जाने के क्रम में पुलिस को धक्का देकर समी हथकड़ी सहित भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया गया. आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >