दरभंगा: फोन पर कहा- घर आ रहा हूं, कुछ देर बाद झाड़ी में मिली खून से लथपथ शव

दरभंगा के कमतौल में एक युवक की लहूलुहान लाश झाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई. युवक को कनपटी और सीने में गोली लगी थी. वह दवा लेने घर से निकला था और कुछ देर पहले ही पिता से बात हुई थी. परिजनों ने पहले भी जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है.

Darbhanga News: दरभंगा. कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर कलवाड़ा मुख्य सड़क किनारे मोकररी में मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे झाड़ी में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रतनपुर निवासी संजीव कुमार के 25 वर्षीय पुत्र आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार युवक की कनपटी और सीने में गोली लगने की बात सामने आई है. मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी.

Kamtaul News: दवा लेने निकला था युवक, रात में मिली हत्या की खबर

मृतक के पिता संजीव कुमार के अनुसार सत्यम मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी तीन वर्षीय बेटी के लिए दवा लेने घर से निकला था. उसके साथ उसका एक दोस्त भी था. रात करीब सवा आठ बजे पिता की सत्यम से फोन पर बात हुई थी. उसने बताया था कि वह मलिकपुर में है और घर लौट रहा है.

इसके बाद करीब पौने नौ बजे तक जब सत्यम घर नहीं पहुंचा तो पिता ने दोबारा फोन किया, लेकिन इस बार फोन रिसीव नहीं हुआ. कुछ ही देर बाद परिजनों को युवक की हत्या की सूचना मिली.

झाड़ी में लहूलुहान मिला शव

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक को खून से लथपथ हालत में झाड़ी में पड़ा पाया. जांच के दौरान युवक की जेब से उसका मोबाइल भी बरामद किया गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

एफएसएल और टेक्निकल टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया. टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए. देर रात करीब 12:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया.

पुलिस अब टेक्निकल टीम, एफएसएल रिपोर्ट और परिजनों की निशानदेही के आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

पहले भी मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी

मृतक के पिता का दावा है कि गांव और आसपास के कुछ दोस्तों की ओर से सत्यम को पहले भी जान से मारने की धमकी दी जाती थी. पुलिस इस दावे समेत हत्या से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सत्यम के साथ आखिरी बार कौन था और हत्या के पीछे वजह क्या थी.

परिवार में मचा कोहराम

बताया गया कि सत्यम एक भाई और एक बहन में बड़ा था, जो अब इस दुनिया में नहीं है. युवक की हत्या की खबर के बाद पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से रतनपुर और आसपास के इलाके में भी शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की बढ़ी डिमांड, जुलाई में 91% सीटें भरीं, 53 हजार से ज्यादा ने की यात्रा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivendra kumar shar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >