Hayaghat News: बंद घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

हायाघाट के पतोर गांव में रविवार सुबह एक घर के अंदर 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Darbhanga News: हायाघाट के पतोर थाना क्षेत्र स्थित पतोर गांव में रविवार सुबह एक घर के अंदर 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

मृतक की पहचान पतोर गांव निवासी चंदन कुमार मिश्र के रूप में हुई है.

बंद घर से नहीं मिली कोई प्रतिक्रिया

पतोर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि चंदन कुमार मिश्र के घर का मुख्य गेट बंद था. काफी देर तक घर में कोई गतिविधि नहीं दिखने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ. लोगों ने कई बार उनका नाम लेकर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

इसके बाद पड़ोसियों ने दूसरे घर की छत और सीढ़ी के सहारे घर का मुख्य गेट खोला. अंदर जाने पर घर का दरवाजा खुला मिला और चंदन कुमार मिश्र फर्श पर मृत अवस्था में पड़े थे.

15 दिन पहले ही लौटे थे लुधियाना से

थानाध्यक्ष ने बताया कि चंदन कुमार मिश्र करीब 15 दिन पहले लुधियाना से गांव लौटे थे. घटना के समय वह घर में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे अभी भी लुधियाना में हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navendu shekhar pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >