देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की शाम हाटी-पिपरा सड़क पर एक बाइक सवार युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. बाइक जब्त कर ली

बिरौल. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की शाम हाटी-पिपरा सड़क पर एक बाइक सवार युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. बाइक जब्त कर ली. अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 21 जनवरी की शाम लगभग साढ़े पांच बजे दौरान इकरार फारूकी सशस्त्र बल के साथ सोनवर्षा पुल क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे, इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सपहा पुल के निकट हीरा ईंट भट्ठा के सामने घोरहा जानेवाली सड़क के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ खड़ा है. वह किसी घटना को अंजाम दे सकता है. सूचना मिलते ही दारोगा फारूकी इससे वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए स्थानीय चौकीदार के साथ वहां पहुंचे. बाइक लगा सड़क किनारे युवक से पूछताछ की तो उसने खुद को इसी थाना क्षेत्र के लालपुर कटैया निवासी दिनेश सदा के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बताया. तलाशी ली गयी तो उसके कमर से लोहे का एक पुराना देसी कट्टा बरामद किया गया. साथ ही हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स लाल रंग की बाइक (बीआर 19 वाइ-7068) बरामद करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने बताया कि अवैध हथियार रखने के आरोप में उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >