AK-47 के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर AK-47 जैसी बंदूक के साथ तस्वीर वायरल होने पर एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में तस्वीर AI तकनीक से बनी पाई गई है. युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Bahadurpur News: सोशल मीडिया पर एके-47 जैसी अत्याधुनिक बंदूक के साथ अपनी तस्वीर वायरल करने वाले एक युवक को पतोर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव निवासी बनारसी साह के पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

वायरल फोटो के बाद हरकत में आई पुलिस

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. तकनीकी और स्थानीय स्तर पर सत्यापन के बाद पुलिस ने संबंधित युवक को गिरफ्तार कर लिया.

प्रारंभिक जांच में एआई तकनीक से तस्वीर बनने की बात

थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल कर हथियार के साथ तस्वीर तैयार की थी. हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है.

पूछताछ के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >