Darbhanga: जाल खोलने के क्रम में कमला बलान में डूबने से पुनाच के युवक की मौत

अंचल क्षेत्र के चतरा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर कमला बलान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.

गौड़ाबौराम. अंचल क्षेत्र के चतरा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर कमला बलान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान बड़गांव थाना क्षेत्र के पुनाच गांव के श्रीराम मुखिया के पुत्र राजन मुखिया (25) के रूप में हुई. बताया जाता है कि राजन ने कमला बलान नदी में मछली पकड़ने के लिए कुछ दिन पहले जाल लगाया था. पानी कम होने पर वह जाल खोलने के लिए नदी में उतरा था. इसी दौरान गहरे पानी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई. स्थानीय गोताखोरों ने घंटों मशक्कत कर उसका शव नदी से बाहर निकाला. इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. युवक की मौत की खबर सुनते ही उसके गांव में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी एवं मां सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक तीन भाइयों में मझला था. घटना की पुष्टि करते हुए अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि हल्का कर्मचारी राधेश्याम को घटनास्थल पर भेजा गया है. मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >