Biroul News: खेत में मोटर का तार जोड़ते समय करंट लगने से किसान की मौत

दरभंगा के तालिबपुर गांव में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई. खेत में पटवन के लिए मोटर में तार जोड़ते समय करंट लगने से 42 वर्षीय किसान पवन यादव की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र के कमरकला पंचायत स्थित तालिबपुर गांव के मैनझटा खेत में बुधवार को पटवन के लिए मोटर में तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

खेत में सिंचाई के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान तालिबपुर निवासी 42 वर्षीय पवन यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पवन यादव अपने खेत में फसल की सिंचाई के लिए मोटर चला रहे थे. इसी दौरान मोटर में वायर जोड़ते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अपने पीछे पत्नी अमला देवी, 15 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार, 11 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार, विवाहिता पुत्री अंजली देवी, 16 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी और 14 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी को छोड़ गए हैं.

परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों पर आर्थिक संकट गहरा गया है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रशासन को नहीं दी गई सूचना

घटना की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई. परिजनों ने बिना पुलिस प्रक्रिया के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

इस संबंध में जानकारी लेने के लिए बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि से उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.

यह भी पढ़ें: जेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >