Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में किया क्वालीफाई

Darbhanga News:ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हेमचंद विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) को 122 रनों से पराजित किया.

Darbhanga News: दरभंगा. भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हेमचंद विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) को 122 रनों से पराजित किया. इस जीत के साथ एलएनएमयू ने लगातार नौवीं बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर ली. कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज विश्वविद्यालय, ओडिशा के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में एलएनएमयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बनाया. टीम की ओर से यशिता सिंह ने 38 गेंदों में 71 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली. प्रीति कुमारी ने 48 रन बनाये. जबकि कप्तान प्रगति सिंह ने नाबाद 21 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी. 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेमचंद विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम दबाव में बिखर गई और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 38 रन ही बना सकी. एलएनएमयू की ओर से शिल्पी और आर्या ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि प्रीति को एक सफलता मिली. इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने टीम को बधाई दी. कहा कि हमारी महिला क्रिकेट टीम ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए लगातार नौवीं बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्थान बनाकर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है. विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की दीर्घकालिक खेल नीति, खिलाड़ियों के निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >