Darbhanga News: लोन का किश्त जमा नहीं कर पाने से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Darbhanga News:मधुबन गांव में रविवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. मधुबन गांव में रविवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका मधुबन निवासी शंकर मुखिया की 45 वर्षीया पत्नी रीना देवी है. परिजन आनन-फानन में शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट लेकर गये. इसी बीत गुप्त सूचना पर श्मशान पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. बाद में मृतका की मां व परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया. जानकारी के अनुसार रीना देवी ने कई निजी कंपनी के बैंक से लोन लिया था. लोन की राशि समय पर जमा नहीं करने पर बैंक कर्मी उसे काफी परेशान करते थे. रविवार को किसी बैंक के किस्त जमा करने का समय निर्धारित था, लेकिन रुपये का इंतजाम नहीं हो सका. बैंक कर्मी के डांट फटकार के डर से रीना देवी अहले सुबह गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. शव का गला फुला हुआ था. गांठ जैसी निशान बने थे. आत्महत्या की पुष्टि मृतका के भैंसुर राम कुमार मुखिया, पड़ोसी महिला मिथिलेश देवी व सूर्यकला देवी ने की है. भैंसुर सहित पड़ोसी ने बताया कि रीना देवी कई निजी बैंक से लोन लिया था. बराबर बैंक कर्मी तगादा करने के लिए घर आता था. तगादा से वह काफी परेशान रहती थी. मृतका को दो पुत्र व दो पुत्री है. दोनों पुत्री की शादी हो चुकी है. वहीं दोनों पुत्र अविवाहित हैं और परदेश में रहकर मजदूरी करते हैं. मृतका के पति भी ढ़ाई-तीन वर्षों से बीमार चल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >