डीएमसीएच में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मधुबनी जिले की 24 वर्षीय विवाहिता सोनी कुमारी की दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई. ससुराल में विवाद के बाद कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

DMCH News: डीएमसीएच में इलाज के दौरान 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई. मृतका की पहचान मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी श्रीकुमार दास की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ससुराल में विवाद के बाद बिगड़ी थी तबीयत

परिजनों के अनुसार, सोनी कुमारी की शादी करीब छह वर्ष पहले मधुबनी जिले के संग्राम थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी शंकर दास से हुई थी. बताया गया कि वह पहले से एक शारीरिक बीमारी का इलाज करा रही थी.

परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

डीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत

गंभीर हालत में पहले उसे स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया. स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

महिला की मौत की सूचना मिलने पर बेंता थाना पुलिस डीएमसीएच पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को देखते हुए दंडाधिकारी पुष्पा प्रिया की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया.

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:

कोसी नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की मदद से तलाश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >