आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नयी तकनीक पर प्रस्तुति देंगी डब्ल्यूआइटी की छात्राएं

महिला प्रौद्योगिकी संस्थान (डब्ल्यूआईटी) दरभंगा में 31 जुलाई को 'ऑल टेक टॉक' प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना है. सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे.

Darbhanga News: महिला प्रौद्योगिकी संस्थान (डब्ल्यूआईटी) में डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के सहयोग से 31 जुलाई को 'ऑल टेक टॉक' विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसका निर्णय संस्थान के निदेशक प्रो. अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया.

एआई की नई तकनीकों से रूबरू होंगी छात्राएं

प्रो. अजय नाथ झा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना और उनकी तकनीकी प्रस्तुति क्षमता का विकास करना है. प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और बायो इन्फॉर्मेटिक्स के छठे सेमेस्टर की छात्राएं भाग लेंगी.

प्रतिभागियों को ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर, ChatGPT, Gemini, क्लाउड आधारित नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) और एआई एजेंट्स जैसे विषयों में से किसी एक पर प्रस्तुति देनी होगी.

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार

प्रतियोगिता की समन्वयक चार्मिस मारिवाला हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डॉ प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा.

बैठक में फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा, डॉ रश्मि कुमारी, डॉ अविनाश चंद्र, डॉ चंद्रिका कुमारी, डॉ प्रियंका राय, कृष्ण मुरारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pravin kumar chou

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >