Darbhanga News: जिसके पाले में युवा मतदाता, उसकी होगी ताजपोशी

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव में इस बार सभी दलों की नजर युवा वोटरों पर है. युवाओं को अपने पाले में गोलबंद करने के लिए स्थानीय से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के राजनेता जुटे हुए हैं.

Darbhanga News: राजकुमार रंजन, दरभंगा. विधानसभा चुनाव में इस बार सभी दलों की नजर युवा वोटरों पर है. युवाओं को अपने पाले में गोलबंद करने के लिए स्थानीय से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के राजनेता जुटे हुए हैं. माना जा रहा है कि इस चुनाव में जिस पार्टी को युवा मतदाता का साथ मिलेगा, उसकी जीत पक्की हो जाएगी, कारण जिले में 18 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 13 लाख 92 हजार 511 है. इसमें 18-19 आयु वर्ग के 63 हजार 17 मतदाता पहली बार विस चुनाव में मतदान करेंगे. बता दें कि विधानसभा चुनाव में इस बार जिले में 3329 मतदान केंद्रों पर 28 लाख 80 हजार 799 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

18-19 आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता जाले में

जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिला के 10 विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक युवा मतदाता हैं. इसमें 18-19 आयु वर्ग के सबसे अधिक 7602 मतदाता जाले विधानसभा क्षेत्र में हैं. 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या छह लाख 79 हजार 890 है. इस आयु वर्ग के भी सर्वाधिक वोटर जाले विधानसभा क्षेत्र में 75943 हैं. इसी प्रकार 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या छह लाख 49 हजार 604 है. इस आयु वर्ग के दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में 75 हजार 791 मतदाता हैं. वहीं 40 से 49 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या पांच लाख 86 हजार 473 है. इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में 67 हजार 628 हैं. 50 से 59 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या चार लाख 12 हजार 418 है. इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 49 हजार 310 मतदाता दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में हैं. 60 से 69 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या दो लाख 91 हजार 22 है. इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 32 हजार 671 मतदाता दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में है. 70 से 79 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या एक लाख 51 हजार 30 है. इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 17 हजार 195 मतदाता जाले विधानसभा क्षेत्र में हैं. 80 से 89 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 43 हजार 827 है. इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 5385 मतदाता अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में है. 90 से 99 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 6818 है. इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 965 मतदाता गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में हैं.

120 साल के वोटर भी करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जिले में 120 साल से अधिक आयुवर्ग के भी एक मतदाता हैं, जो दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में हैं. वहीं 110 से 119 आयु वर्ग के बीच के चार मतदाता हैं. इनमें एक मतदाता कुशेश्वरस्थान एवं एक बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं. सौ से 109 आयु वर्ग के 747 मतदाता भी हैं. इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं.

कहते हैं अधिकारी

लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवा सहित अन्य मतदाता शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें. स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर जिला निर्वाचन तैयारी में लगा है.

-सुरेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >