Darbhanga News : शव पहुंचते ही उमड़ पड़े ग्रामीण, मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव में शिक्षक राम आश्रय यादव का शव बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पैतृक गांव पहुंचा.

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव में शिक्षक राम आश्रय यादव का शव बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पैतृक गांव पहुंचा. पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पिछले 36 घंटे से शोकाकुल ग्रामीण और संबंधियों की आखें नम हो उठी. परिजनों के करुण विलाप से माहौल गमगीन हो गया. महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा. इधर विधि-व्यवस्था को लेकर ग्रामीण एसपी आलोक, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी थाना पर कैंप करते रहे. जानकारी के अनुसार शिक्षक के पिता भूपी यादव के पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. मृतक के पिता को जब घटना की सूचना मिली तो प्रदेश से निकल गए. शाम होने के कारण गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जयेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >