Darbhanga News: मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी कर रहे वरुण की लाश मिलने से परिजनों पर टूटा गम का पहाड़

Darbhanga News:परिजनों का कहना है कि किसी ने उसके बेटे की हत्या कर कुएं में शव डाल दिया है.

Darbhanga News: बेनीपुर. माध्यमिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे वरुण के अचानक घर से गायब हो जाने व उसके साथ अनहोनी होनी होने की आशंका में डूबे परिजनों के लिए रविवार का दिन मनहूस रहा. लोग वरुण के सही सलामत लौटने की ईश्वर से दुआ कर रहे थे कि इसी बीच सुबह गांव स्थित कुएं में एक शव होने की जानकारी ने सहमा दिया. कुएं के निकट लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. देखते ही स्पष्ट हो गया कि यह घर का लाल वरुण का ही शव है. वरुण 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार वरुण मेधावी, मृदुभाषी व शांतिप्रिय लड़का था. वह दो भाई व दो बहन में तीसरे नंबर पर था. वरुण की गुमशुदगी के बाद से किसी अनहोनी की आशंका में गत पांच दिनों से गम में डूबे माता-पिता पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही दहाड़ें मारकर रो पड़े. परिजनों का कहना है कि किसी ने उसके बेटे की हत्या कर कुएं में शव डाल दिया है. मृतक के मुंह पर चोट के निशान जैसा दाग दिख रहा था. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है. कहा है कि समय रहते इस दिशा में पुलिस कोई पहल नहीं की. इसीका यह परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >