वाहन की चपेट में आने से अज्ञात की मौत

दिलावरपुर पंचायत के गंज चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बहादुरपुर. दिलावरपुर पंचायत के गंज चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जख्मी व्यक्ति को डीएमसीएच ले जा रही थी कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है. प्रथम दृष्टया पता चला है कि यह कचरा चुनने का काम करता था. शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक डीएमसीएच में सुरक्षित रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >