दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, इलाज जारी है।

दरभंगा. जिले के पतोर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा प्रेमजीवर- चंदनपट्टी सड़क पर चौर के समीप हुआ. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया. घायलों की पहचान फेकला थाना क्षेत्र के प्रेमजीवर निवासी स्व. मुकेश के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार तथा पुरखोपट्टी निवासी मो. नूर के पुत्र मो. शकील के रूप में हुई है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई है. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई है. अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. प्रारंभिक तौर पर आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवारों के घायल होने की बात सामने आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar raushan

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >