Darbhanga News: सढ़वाड़ा में लगी आग में दो घर खाक, झुलस मरी पांच बकरियां

Darbhanga News:सिमरी थाना क्षेत्र के सढ़वाड़ा गांव में रविवार की अहले सुबह आग लग गयी.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. सिमरी थाना क्षेत्र के सढ़वाड़ा गांव में रविवार की अहले सुबह आग लग गयी. इस अगलगी में दो घर समेत उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गये. साथ ही पांच बकरियां जलकर मर गयी. बताया जाता है कि अहमदी खातून व रोशन खातून के घर से आग की लपट उठते देख अहले सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये. काफी मशक्कत के साथ आग पर काबू पायी. बाल्टी व अगल-बगल के मोटर पंप से जल रहे घर तक पानी पहुंचाया. अग्निशमन दस्ता के आने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था. पीड़िता अहमदी खातून व रोशन खातून ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगते ही घर से लपट उठानी शुरू हो गयी. देखते ही देखते घर समेत उसमें रखे बख्शा, गोदरेज, अनाज, वस्त्र सभी जलकर राख हो गये. बगल के घर में बंधी पांच बकरियां भी जल गयी. वहीं राजेश चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी सीओ नेहा कुमारी एवं सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को दी गयी है. इस संबंध में सीओ ने बताया कि क्षति का आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >