Darbhanga News: पाथीभरा देवी की पूजा करने गये दो परिवार के लोग नेपाल में फंसे

Darbhanga News:गोविंद के पिता वृजकिशोर झा व चाचा सच्चिदानंद झा ने बताया कि दो अक्तूबर को दोनों परिवार के लोग निकले थे.

Darbhanga News: कमतौल. दशहरा के दिन नेपाल के पाथीभरा देवी की पूजा-अर्चना के लिए निकले जाले प्रखंड के अहियारी निवासी बृजकिशोर झा के पुत्र गोविंद कुमार झा व सिंहवाड़ा प्रखंड के भवानीपुर के हरिकेश झा परिजनों के साथ पाखीबारा तफलुजंग में छह दिनों से फंसे हुए हैं. इससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. गोविंद के पिता वृजकिशोर झा व चाचा सच्चिदानंद झा ने बताया कि दो अक्तूबर को दोनों परिवार के लोग निकले थे. तीन को दर्शन कर चार अक्तूबर की देर शाम तक घर लौटने की बात कही थी, परंतु आठ अक्तूबर तक नहीं लौट सके हैं. कब तक लौटेंगे, कहा नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि फोन से बातचीत हो रही है. वहां के एक होटल में ठहरने की जगह मिल गयी है. बुधवार को वीडियो जारी कर सहयोग की अपील करने के बाद नेपाल प्रशासन के लोग मिलने पहुंचे थे. एक-दो दिन में वहां से निकाल लेने का आश्वासन दिया गया है. बताया जाता है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. आवागमन बाधित हो गया है. इस कारण वे लोग रास्ते में फंस गए हैं. गोविंद ने बताया है कि दशहरा के दिन दो निजी वाहन से दोनों परिवार के लोग देवी का दर्शन करने निकले थे. दर्शन-पूजन के बाद वापस लौटने के क्रम में भूस्खलन के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया. जो जहां थे, वहीं रुक गए. किसी तरह हमलोग तफलुजंग पहुंचे. वहां के एक होटल प्यारजी में रहने की जगह और खाने पीने का इंतजाम संभव हुआ. कितने दिन तक होटल में रुकेंगे. एक-एक दिन भारी पड़ रहा है. कब घर लौटेंगे, इसकी चिंता सता रही है. हालांकि वीडियो जारी करने के बाद नेपाल प्रशासन से जुड़े लोग मिले हैं. एक-दो दिन में यहां से निकाल लेने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >