Darbhanga News: जाले. कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में गुरुवार को कॉमन कार्प मछली के प्रजनन एवं पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण के समन्वयक डॉ पवन कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को प्रजनक मछलियों का चयन, पालन एवं उत्प्रेरित प्रजनन की विधियों की जानकारी दी. प्रशिक्षुओं को नर एवं मादा मछली की पहचान के लक्षण, उनके ब्रीडिंग व्यवहार, ब्रीडिंग मौसम एवं प्रजनन क्षमता के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि केंद्र के अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर के निर्देशन में प्रशिक्षण के दौरान प्रायोगिक कक्षाओं में मादा मछली में सूई लगाने की विधि सिखायी जायेगी. साथ ही हार्मोन के डोज कैलकुलेशन एवं ब्रीडिंग हापा, हैचिंग हापा निर्माण व तालाब से प्रजनक मछलियों के चयन का तरीका भी सिखाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
