स्कूल के पास खड़े टोटो में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

दरभंगा के जाले में शुक्रवार रात एक टोटो में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. मालिक ने आगजनी का शक जताया है, और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Darbhanga News: दरभंगा जिला के जाले नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 स्थित प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले दक्षिणी के सामने शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे खड़े एक टोटो में अचानक आग लग गई. आग की तेज लपटों में घिरकर टोटो पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस घटना में टोटो की बैटरी समेत अन्य महत्वपूर्ण सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

electric rickshaw caught fire: आग लगाने का लगाया गया आरोप

टोटो मालिक के परिवार की ओर से संजय महतो की पत्नी शोभा देवी ने आशंका जताई है कि किसी के द्वारा जानबूझकर इस टोटो में आग लगाई गई है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है. नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. इसके माध्यम से घटना के समय आसपास मौजूद लोगों और आग लगने की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >