सड़क हादसे में बीटेक युवक की मौत, परिजनों ने सोने की चेन-अंगूठी गायब होने की शिकायत की

दरभंगा में एक सड़क हादसे में बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके मनमोहन कुमार की मौत हो गई। श्राद्ध भोज से लौटते समय पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घटना के बाद सोने की चेन और अंगूठी गायब होने का आरोप लगाया है।

दरभंगा: तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के कासिमपुर वार्ड नंबर-11 निवासी मुक्ति चंद्र मुकेश के 25 वर्षीय पुत्र मनमोहन कुमार की रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसा कुशेश्वरस्थान-दरभंगा मुख्य सड़क पर सतीघाट के समीप पंजाब नेशनल बैंक के पास हुआ. मनमोहन ने बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी और घर पर रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा था. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

श्राद्ध भोज से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मनमोहन रविवार देर शाम गांव के ही एक दोस्त के साथ बगल के मशानखुन गांव में श्राद्ध भोज में शामिल होने गया था. भोज के बाद दोनों बुलेट बाइक से कासिमपुर लौट रहे थे.

इसी दौरान सतीघाट के पास दरभंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बुलेट से जोरदार टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ. बाइक पर सवार उसका दोस्त भी घायल हो गया.

डीएमसीएच में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे.

परिजन मनमोहन को लेकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

सोने की चेन और अंगूठी गायब होने का आरोप

इधर, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मनमोहन के गले में सोने की चेन और हाथ में सोने की अंगूठी थी, जो दुर्घटना के बाद गायब है. परिजनों ने आभूषण चोरी की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है.

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर नहीं पहुंची. हालांकि, पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ आभूषण गायब होने के परिजनों के आरोप की भी जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

डीएमसीएच में युवक की मौत की सूचना मिलने पर बेंता थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

दुर्घटना में शामिल पिकअप को ग्रामीणों ने रोककर रखा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

जन्माष्टमी के आर्केस्ट्रा में चाकूबाजी से युवक की हत्या, आठ नामजद आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >