Darbhanga News: विधायक ने कमला नदी में नवनिर्मित छठ घाट का किया लोकार्पण

Darbhanga News:कमला नदी में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत छह लाख 22 हजार 100 की लागत से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन विधायक रामचंद्र प्रसाद ने रविवार को किया.

Darbhanga News: हायाघाट. बहेड़ी प्रखंड के महुली वार्ड तीन रघवा मोड़ स्लूइस गेट के निकट कमला नदी में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत छह लाख 22 हजार 100 की लागत से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन विधायक रामचंद्र प्रसाद ने रविवार को किया. मौके पर उन्होंने कहा कि आस्था व लोक संस्कृति से जुड़े छठ महापर्व हमारे समाज की आत्मा है. ऐसे पवित्र पर्व के लिए स्वच्छ और सुरक्षित घाट का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो रहा है. इससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मंडल, हीरा झा, संजीत साहु, आशाराम चौधरी, कुंदन लाल देव, रमाकांत झा, बच्चा कांत राय, संजीव झा, रवींद्र चौपाल, अमित यादव, जयशंकर झा, सुरेन्द्र मिश्र, मो. मतीन, राजकरण मुखिया, अर्जुन ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >