Darbhanga News: कपड़े की दुकान में काम देने का प्रलोभन देकर युवती को भगाया

Darbhanga News:स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की अपहरण का मामला सामने आया है. इसे लेकर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया है.

Darbhanga News: जाले. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की अपहरण का मामला सामने आया है. इसे लेकर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि कमतौल थाना क्षेत्रान्तर्गत राढ़ी पूर्वी पंचायत के ततैला निवासी प्रेमी महतो का पुत्र श्याम महतो व मधुबनी जिला के विस्फी प्रखंड के बांसवारी निवासी सोनफी राम का पुत्र राजू राम ने उसकी 19 वर्षीया पुत्री को प्रलोभन देकर घर से भगा ले गये. वह कमाने घर से बाहर गया था. घर पर उसकी मानसिक रूप से कमजोर पत्नी और पुत्री थी. दोनों आरोपित कपड़ा बेचने के क्रम में घर आया. पत्नी से कहा कि उसका कपड़ा का दुकान पुपरी में है. आपकी बेटी को 10 हजार रुपया तनख्वाह देंगे. मेरे साथ भेजिये. पत्नी ने हामी भरते हुए पुत्री को उसके साथ भेज दिया. देर शाम घर लौटने पर सारी जानकारी मिली. दूसरे दिन अपनी बेटी से मिलने पुपरी गया, परंतु काफी खोजबीन के बाद भी बेटी नहीं मिली. इसके बाद दोनो के गांव गया. श्याम से बेटी के संबंध में पूछा तो बताया कि वह राजू के पास है. वहीं राजू के पास गया तो बताया कि श्याम के पास है. दोनों के ग्रामीणों ने बताया कि दोनों कई लड़कियों को बेच चुका है. कमतौल स्टेशन पर चोरी भी करता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पॉल ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात का जिम्मा एसआइ दिव्यांशु शेखर को सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >