दो घंटे देरी से दरभंगा से दिल्ली के लिये रवाना हुआ विमान

स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 752 शुक्रवार को करीब दो घंटे 20 मिनट देरी से दरभंगा से दिल्ली के लिये रवाना हुआ.

दरभंगा. स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 752 शुक्रवार को करीब दो घंटे 20 मिनट देरी से दरभंगा से दिल्ली के लिये रवाना हुआ. इससे यात्रियों को परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार जहाज को सुबह 11.40 बजे यहां से उड़ान भरना था, लेकिन फ्लाइट दोपहर करीब दो बजे यहां से टेक ऑफ किया. वहीं अन्य रूट पर प्लेन की आवाजाही समय से होने की जानकारी मिली है. आज यहां से 16 विमानों का आवागमन हुआ. इसमें दिल्ली रूट पर सबसे अधिक आधा दर्जन फ्लाइट उड़े. मुंबई रूट पर चार फ्लाइट का परिचालन हुआ. कोलकाता, बेंगलुरु व हैदराबाद रूट पर छह विमान का आना- जाना हुआ. गुरुवार को 12 विमानों में 1801 लोगों ने यात्रा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >