Darbhanga News: मुंबई रूट पर पांच घंटे लेट से रवाना हुआ स्पाइसजेट का जहाज

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों के परिचालन में विलंब होने से यात्री परेशान रहे

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों के परिचालन में विलंब होने से यात्री परेशान रहे. रविवार को दरभंगा-मुंबई रूट पर स्पाइसजेट का जहाज पांच घंटे लेट से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. इस कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. पैसेंजर व स्टाफ के बीच इसे लेकर नोक-झोंक की भी खबर है. विमान रद्द होने की आंशका से पैसेंजर परेशान थे, हालांकि फ्लाइट के परिचालन से राहत मिली. जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या एसजी 116 को निर्धारित समय के अनुसार सुबह 09.30 बजे यहां से टेक ऑफ करना था, लेकिन आज फ्लाइट पांच घंटे बाद दोपहर बाद 02.52 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. बताया गया कि मुंबई-दरभंगा रूट पर संचालित विमान एसजी 115 सुबह नौ बजे के स्थान पर दोपहर बाद 02.04 बजे यहां पहुंचा, इसी कारण ऐसी स्थिति बनी. अन्य रूटों पर विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी मिली है. वहीं दिल्ली रूट पर अकासा का जहाज करीब डेढ़ घंटा देरी से सुबह 11.30 बजे के बजाय दोपहर 01.13 बजे टेक ऑफ किया. इधर दिल्ली रूट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द रही.

14 प्लेन का हुआ आवागमन

दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को कुल 14 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली व मुंबई रूट पर कुल आठ प्लेन उड़े. वहीं बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद रूट पर दो- दो यानी आधा दर्जन विमानों का आवागमन हुआ. विदित हो कि दरभंगा से पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा है. शनिवार को 14 विमानों में 2206 लोगों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >