Darbhanga News: लॉन टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में समर्थ मिश्रा और लक्ष्य के बीच मुकाबला

Darbhanga News: समर्थ मिश्रा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अनुभव को सीधे सेटों में 6-1 एवं 6-3 से हरा दिया.

Darbhanga News: दरभंगा. लॉन टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले में समर्थ मिश्रा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अनुभव को सीधे सेटों में 6-1 एवं 6-3 से हरा दिया. दूसरे सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में लक्ष्य मिश्रा ने संजीव कुमार को 6-2, 6-4 से हराया. इससे पहले खेले गए मुकाबले में समर्थ ने मुकेश मिश्रा को 6-0 से तो दूसरे क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने सूरज को 6-0 से पराजित किया. जबकि संजीव कुमार नारायण चौधरी को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे. मेंस डबल्स में अनुभव एवं शिवम की जोड़ी आशीष आनंद एवं केशव की जोड़ी को 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची. अन्य मुकाबले में मुकेश मिश्रा एवं सूरज की जोड़ी ने सुभाशिष सरकार और अभिषेक ठाकुर की जोड़ी को 6-2 से हराया. वेटरन विथ यूथ मुकाबले में शिवम एवं सोमू की जोड़ी ने राजेश द्विवेदी एवं सुभाशिष सरकार की जोड़ी को 7-5 से तथा संजय नाथ एवं अभिषेक ठाकुर की जोड़ी ने संजीव कुमार एवं विकास की जोड़ी को 6-3 से हराया. आशीष एवं अमरेश की जोड़ी ने कन्हैया लोहिया और प्रीतम की जोड़ी को 6-4 से, लक्ष्य एवं नीरज की जोड़ी ने विनय मिश्रा एवं नारायण चौधरी की जोड़ी को 6-4 से पराजित किया. यह जानकारी लॉन टेनिस एसोसिएशन के सचिव संजीव कुमार पंजियार ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >