जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा केवटी

रामनवमी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गयी.

केवटी. रामनवमी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गयी. बाइक शोभा यात्रा हनुमाननगर शिव मंदिर से निकल कर खिरमा, मोहम्मदपुर होते अहल्यास्थान गयी. राम, सीता, लक्ष्मण की झांकी भी निकाली गयी. जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. शोभा यात्रा का नेतृत्व प्रखंड बंजरग दल के संयोजक कृष्ण कुमार ने किया. इसके पहले हनुमाननगर शिव मंदिर पर ध्वज सौंपकर सबको तिलक लगाकर विदा किया गया. राम की भूमिका में मोनू कुमार, लक्ष्मण की भूमिका में भोला कुमार तथा सीता की भूमिका सोनू कुमार थे. इधर, बनबारी स्थान से शोभा यात्रा संतोष कुमार साहू के नेतृत्व में निकली गयी. शोभा यात्रा में पैदल नाचते, गाते हुए लोग रनवे, मुख्यालय, केवटी चौक से गुजरते हुए बनबारी स्थान तक गये. राम, सीता, लक्ष्मण की मनमोहक झांकी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. इस दौरान युवा अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे. स्थानीय पुलिस प्रशासन शांति पूर्ण शोभा यात्रा सम्पन्न कराने में मुस्तैद दिखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >