Darbhanga News: गिरफ्तार शिक्षक को डीपीओ ने किया निलंबित

Darbhanga News:डीपीओ स्थापना ने आरोपित शिक्षक को निलंबित करते हुए प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया है.

Darbhanga News: गौड़ाबौराम. प्राथमिक विद्यालय बंगरहट्टा उर्दू के सहायक शिक्षक बदरे आलम कासमी के न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद डीपीओ स्थापना ने आरोपित शिक्षक को निलंबित करते हुए प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया है. बताया जाता है कि शिक्षक बदरे पर पिस्टल दिखाकर सादा पन्ने पर अंगूठा लगवाने व मारपीट करने को लेकर घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. निलंबित अवधि में शिक्षक का पदस्थापन कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीइओ कार्यालय में किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >