Darbhanga News: दरभंगा. हत्या व आर्म्स एक्ट के आरोपित खगेंद्र नारायण सिंह उर्फ सोनू ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. वह पतोर थाना क्षेत्र के खैरा का निवासी है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सोनू जिला के टॉप टेन बदमाश में शामिल है. हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में वह विगत ढाई वर्ष से फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि पतोर थाना क्षेत्र में अगस्त 2022 में विशाल कुमार झा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. दस अगस्त 2022 को पतोर थाना में मामला दर्ज किया गया था. कांड को अंजाम देने में तीन बदमाश शामिल थे. इस मामले में सोनू की तलाश पुलिस को थी. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. मामला दर्ज होने के बाद थाना व डीआइयू की टीम उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस की लगातार दबिश के कारण उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
