Darbhanga News: युवाओं में निर्माण व परिवर्तन की क्षमता, उनके कंधों पर राष्ट्र विकास का भार

Darbhanga News: मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि युवा अपने जज्बे, क्षमता एवं ऊर्जा के साथ निर्माण एवं परिवर्तन की क्षमता रखते हैं. ये हमारे देश के कर्णधार एवं भविष्य हैं, जिनके कंधों पर राष्ट्र के विकास का भार है.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के जुबली हाल में शनिवार को पीजी एथलेटिक्स एवं डब्ल्यूआइटी की ओर से आयोजित चार दिवसीय (10-13 जनवरी) इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल प्रतियोगिता 2025-26 “अनंतनाद ” का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि युवा अपने जज्बे, क्षमता एवं ऊर्जा के साथ निर्माण एवं परिवर्तन की क्षमता रखते हैं. ये हमारे देश के कर्णधार एवं भविष्य हैं, जिनके कंधों पर राष्ट्र के विकास का भार है. इनके शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए पढ़ाई, खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यहां के छात्र छात्रा पढ़ाई, संगीत, खेलकूद, योग सहित अपने सभी लक्ष्यों की प्राप्ति करें. यहां के छात्र-छात्राएं देश-दुनिया में आगे बढ़ें. राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक सफल हों. गुप्ता ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओं एवं छात्राओं के लिए भी कई योजनाएं चल रही हैं. सांसद ने कहा कि मैंने विश्वविद्यालय के डब्ल्यूआइटी को गोद लिया है, जहां अभी जाकर देखूंगी तथा छात्रोपयोगी अन्य विभागों का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का पूरा प्रयास करूंगी.

महोत्सव से छात्रों की प्रतिभा में आयेगी निखार: वीसी

इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस महोत्सव से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार आएगी. शिक्षक छात्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाते हैं, ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें. यद्यपि आगे बढ़ाने में हमारे छात्रों के सामने समस्याएं भी आती हैं, फिर भी वे उनसे बिना घबराए, पूरे आत्मविश्वास एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर अवश्य ही आगे बढ़ते रहेंगे. कुलपति ने कहा कि इस समारोह में आयोजक निष्पक्ष भाव से छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को परख कर उनमें और निखार लगाएंगे. इस अवसर पर कुलपति ने प्रतिभागियों के लिए ऑन स्पॉट वाद-विवाद प्रतियोगिता का हिन्दी एवं अंग्रेजी में टॉपिक का भी निर्धारण किया. अतिथियों का स्वागत करते हुए पीजी एथलेटिक्स की अध्यक्ष एवं आयोजन सचिव डॉ प्रियंका राय ने युवा महोत्सव के थीम “अनंतनाद ” के संबंध में कहा कि यह युवाओं के जीवन में सृजन, ऊर्जा एवं सफलता की चेतना का संचार करेगा. धन्यवाद ज्ञापन डब्ल्यूआइटी के निदेशक सह आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय नाथ झा ने किया. कहा कि डब्ल्यूआइटी से पहली बार काफी संख्या में छात्राएं युवा महोत्सव में भाग ले रही हैं. उम्मीद है कि छात्राएं अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगी. इस अवसर पर पीजी एथलेटिक्स की एक वर्ष की उपलब्धियां से युक्त कैलेंडर का विमोचन किया गया. संचालन नेहा कुमारी तथा कुलगीत विश्वविद्यालय संगीत एवं नाटक विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया.

मौके पर वित्तीय परामर्शी इन्द्र कुमार, संकायाध्यक्षों में प्रो. हरेकृष्ण सिंह, प्रो. मंजू राय, प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह ””काव्या””, प्रो. शशि भूषण राय, दिल्ली से आये जूरी के सदस्य देवेन्द्र वर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता, खेल पदाधिकारी डॉ अमृत कुमार झा सहित पीजी विभागाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षक, पदाधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवक, विभिन्न कॉलेजों के टोली प्रबंधक तथा प्रतिभागी छात्र-छात्रा मौजूद थे.

आयोजन सचिव डॉ प्रियंका राय ने बताया कि दूसरे सत्र में विश्वविद्यालय के चारों जिलों के विभिन्न कॉलेजों से आए हुए टीम मैनेजरों के साथ विचार-विमर्श किया गया. जुबली हॉल, पीजी जन्तु विज्ञान एवं पीजी भौतिक विभाग में निर्णायक मंडल की मौजूदगी में प्रतियोगिता चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >