Darbhanga News: मांगों के समर्थन में शिक्षाकर्मियों का धरना 20वें दिन जारी

Darbhanga News:लनामिवि में एलसीएस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन बुधवार को भी जारी रहा.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में एलसीएस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन बुधवार को भी जारी रहा. अध्यक्षता करते हुये महामाया प्रसाद यादव ने कहा कि लगातार 19 सितंबर से वे लोग धरना दे रहे हैं, परन्तु विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक शासी निकाय को भंग कर नामित जनप्रतिनिधि सदस्य और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि को नहीं हटाया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि जबतक विश्वविद्यालय प्रशासन शासी-निकाय को भंग कर नये सदस्य को नामित नहीं करता है, आन्दोलन जारी रहेगा. इस अवसर पर विचार रखने वालों में संघ के अध्यक्ष राकेश रोशन, सचिव राम बाबू राय, डॉ मिथिलेश कुमार यादव, लम्बोदर यादव, डॉ कमलेश कुमार यादव, डॉ नवल किशोर सिंह, डॉ बाबू साहेब, ईश्वर चन्द्र यादव, देव नारायण यादव, मदन कुमार यादव, शत्रुघ्न यादव, रामाशीष यादव, दिनेश कुमार, डॉ महेंद्र नारायण सिंह, मदन कुमार यादव, शिव नारायण प्रसाद, रमेश कुमार यादव, अशोक कुमार राय, नौशाद अख्तर, पवन कुमार भगत, रविचन्द्र यादव, राजगीर यादव, ब्रज किशोर यादव, अशोक कुमार आदि ने विचार रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >