टीएलएम मेला में शिक्षकों ने प्रदर्शित किया अध्यापन माॅडल

प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन गुरुवार को बीआरसी परिसर स्थित उत्क्रमित उर्दू उमावि में हुआ.

अलीनगर. प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन गुरुवार को बीआरसी परिसर स्थित उत्क्रमित उर्दू उमावि में हुआ. इसमें विभिन्न सीआरसी के चयनित विद्यालयों का स्टाॅल लगाया गया. नरमा सीआरसी के तहत चयनित मवि श्यामपुर तथा प्रावि नवानगर दक्षिण की ओर से निर्मित शिक्षण से संबंधित सामग्री के साथ स्टाॅल लगाया गया. इसी प्रकार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गरौल-चक्का, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धमसाइन-धमुआरा. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हरियठ, सीआरसी जयंतीपुर के तहत मध्य विद्यालय जयंतीपुर, अलीनगर सीआरसी के तहत मध्य विद्यालय सहजौली तथा मध्य विद्यालय पिरहौली व सीआरसी अंटौर के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर उदय ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया. स्टाॅलों पर सरल तरीके से गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी तथा भूगोल आदि विषयों को पढ़ाने पर आधारित चित्र व जुगाड़ से निर्मित उपकरण का प्रदर्शन किया गया. निर्णायक मंडली के सदस्यों ने बीइओ मसलेउद्दीन के नेतृत्व में सभी स्टॉलों का मुआयना किया. सूक्ष्म तरीके से प्रदर्शनी में प्रस्तुत चीजों को समझने तथा भाग ले रहे प्रतिनिधियों से तथ्यों को जानने का प्रयास करते रहे. निर्णायक मंडली में एचएम देव आशीष, विजय प्रकाश पंडित, विज्ञान शिक्षक संजीव कुमार व मो. तौहीद शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >