Darbhanga News: तारडीह प्रखंड क्षेत्र के बिसहथ-बथिया पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसहथ में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्घाटन बीइओ शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया. विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में एक भी विद्यार्थी नहीं पहुंचा.
पहली शिविर में नहीं पहुंचे विद्यार्थी
शिविर में विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए अधिकारियों एवं विद्यालय कर्मियों की मौजूदगी में व्यवस्था की गयी थी. हालांकि, निर्धारित समय तक एक भी छात्र-छात्रा शिविर में नहीं पहुंचा.
इस वजह से किसी विद्यार्थी की ओर से समस्या या शिकायत अधिकारियों के समक्ष नहीं रखी जा सकी.
अगली शिविर में आने की उम्मीद
बीइओ शैलेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि यह प्रखंड में आयोजित पहली विद्यार्थी सहयोग शिविर थी. संभव है कि विद्यार्थियों को इस पहल की जानकारी पूरी तरह नहीं मिल पायी हो. उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगली शिविर में विद्यार्थी अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ पहुंचेंगे.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं या अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रख सकते हैं, ताकि उनका समाधान कराया जा सके.
शिविर में वरीय शिक्षक माधव आनंद सिंह, दशरथ पासवान, विकेश कुमार, लेखापाल विजय प्रकाश भगत, मनीष ठाकुर और ओमप्रकाश समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
Darbhanga News: एसएच-75 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर, डीएमसीएच रेफर
