Darbhanga News: शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना समाज व सरकार दोनों की जिम्मेवारी

Darbhanga News:पैनल अधिवक्ता उमेश प्रसाद यादव ने मौके पर कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इसलिए उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है.

Darbhanga News: बिरौल. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में रविवार को उछटी पंचायत के ठीका प्राथमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगायी गयी. पैनल अधिवक्ता उमेश प्रसाद यादव ने मौके पर कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इसलिए उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों को बाल अधिकार और बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी. वहीं प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ऐसे लोगों को कानूनी सहायता दी जा रही है, जिनका नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाया गया है. इसके लिए प्रखंड स्तर पर पारा विधिक स्वयंसेवक प्रतिनियुक्त किए गए हैं. बिरौल प्रखंड के लिए अमरनाथ पोद्दार संपर्क नंबर 8873161602 और इम्तियाज अहमद खान संपर्क नंबर 9525881897 को नामित किया गया है. साथ ही न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां पैनल अधिवक्ता शंकर झा व पीएलवी ओमप्रकाश उपलब्ध रहेंगे. स्वास्थ्य जांच के दौरान ग्रामीणों ने गांव में पैरालाइसिस की बढ़ती घटनाओं की शिकायत की. इसपर चिकित्सक डॉ मनोज सिंह ने मामले की जांच की आवश्यकता बतायी. वरीय अधिकारियों को सूचना देने का आश्वासन दिया. शिविर में वृद्धजनों, महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी और उन्हें दवा दी गयी. मौके पर सरपंच शिवशंकर मुखिया, उपमुखिया गवेन्द्र कुमार यादव, एएनएम सुलेखा कुमारी, आशा कार्यकर्ता उषा देवी, पीएलवी ओमप्र काश सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >