Darbhanga News: स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आदतों को विकसित करने के लिए 16 से मनाया जायेगा स्वच्छता पखवाड़ा

Darbhanga News:विद्यालयों में छात्रों के बीच स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आदतों को विकसित करने के उद्देश्य से 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा.

Darbhanga News: दरभंगा. विद्यालयों में छात्रों के बीच स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आदतों को विकसित करने के उद्देश्य से 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े ने स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कई तरह की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. पहले दिन स्वच्छता शपथ का आयोजन किया जाएगा. प्रथम सप्ताह में विद्यालय शिक्षा समिति एवं छात्र अभिभावक गोष्ठी होगी. इसमें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आदतों के विकास के लिए छात्रों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाएगा. शिक्षकों द्वारा शौचालय सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा तथा मरम्मत एवं रखरखाव संबंधी योजना तैयार की जाएगी. विद्यालय में साफ सफाई, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के संबंध में छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >