चीनी मिल स्थापना की तैयारी तेज, गन्ना किसानों के निबंधन के लिए मिशन मोड में अभियान

चीनी मिल की स्थापना के लिए गन्ना किसानों का निबंधन शुरू हो गया है। बीडीओ ने किसानों से पोर्टल पर पंजीकरण कराने और गन्ना उत्पादन बढ़ाने की अपील की है।

Darbhanga News: क्षेत्र में प्रस्तावित चीनी मिल की स्थापना को लेकर गन्ना उत्पादन बढ़ाने और अधिक से अधिक किसानों का गन्ना विभाग के पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ. रवि रंजन ने की.

जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग

बैठक में गन्ना विकास विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, कृषि विभाग के कर्मियों के साथ विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए.

बीडीओ डॉ. रवि रंजन ने कहा कि चीनी मिल के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त मात्रा में गन्ना उत्पादन आवश्यक है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में इच्छुक किसानों की पहचान कर उनका निबंधन कराने और योजना की जानकारी देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

इन किसानों का होगा निबंधन

बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में गन्ना उत्पादन के इच्छुक किसानों का निबंधन किया जाएगा. सामान्य वर्ग के पुरुष किसानों के लिए न्यूनतम 100 डिसमिल तथा अन्य सभी वर्गों के किसानों के लिए 50 डिसमिल कृषि योग्य भूमि पर गन्ना उत्पादन की सहमति आवश्यक होगी.

रैयत और गैर-रैयत दोनों प्रकार के किसान ओटीपी सत्यापन के माध्यम से अपने स्थानीय कृषि सलाहकार से संपर्क कर गन्ना किसान के रूप में निबंधन करा सकते हैं. इसके लिए पूर्व से किसान निबंधन होना अनिवार्य है.

पंचायत स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर

बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाएगा. इसके तहत सभी विभागीय प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मी पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर पात्र किसानों का निबंधन सुनिश्चित करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >