Darbhanga: पशुपालकों को मिली उन्नत नस्ल की 50 पाड़ी, प्रति पशु ₹7 हजार अनुदान और एक साल का बीमा

दरभंगा में पशुपालकों को उन्नत नस्ल की 50 पाड़ियाँ वितरित की गईं, जिसका उद्देश्य दूध उत्पादन और आय बढ़ाना है. इस पहल के तहत प्रति पाड़ी ₹7000 का अनुदान और एक वर्ष का बीमा प्रदान किया जा रहा है.

Darbhanga News: सुधा डेयरी, दरभंगा के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित परिसर में पशुपालकों के बीच पंजाब से लाई गयी उन्नत नस्ल की 50 पाड़ी वितरित की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ पशुपालकों की आमदनी में वृद्धि करना है.

दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मिथिला दुग्ध संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि नये कैंपस में दो लाख लीटर क्षमता वाले डेयरी प्लांट का निर्माण किया जा रहा है. वर्तमान में दरभंगा में करीब 55 हजार लीटर दूध का संग्रहण हो रहा है.

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से उन्नत नस्ल के दुधारू पशु आने से जिले में दूध उत्पादन क्षमता बढ़ेगी. इससे पशुपालकों की आमदनी में भी वृद्धि होने की उम्मीद है.

प्रति पाड़ी 7 हजार रुपये का अनुदान

पाड़ी के साथ महिला किसान | Prabhat Khabar Network

सुधा डेयरी के प्रभारी पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रबंध निदेशक आरके झा के निर्देश पर पशु संवर्धन योजना चलायी जा रही है.

इस योजना के तहत मिथिला दुग्ध संघ अपने सदस्य पशुपालकों को प्रति पाड़ी 7 हजार रुपये का अनुदान दे रहा है. इसके साथ ही संघ की ओर से पशुओं का एक वर्ष का बीमा भी कराया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि उन्नत नस्ल के पशुओं के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है.

कार्यक्रम में दीपक कुमार पांडे, प्रेम रंजन, डॉ. सरदार मंजीत सिंह, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार चौधरी, संजय कुमार राय, मनोज कुमार प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: विद्यार्थी सहयोग शिविर में एक भी छात्र नहीं पहुंचा, बीइओ बोले- अगली बार आएंगे विद्यार्थी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार

26 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है. ये पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को समय की मांग समझते हैं, जबकि प्रिंट को उसकी मूल आत्मा मानते हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >