'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने किया पौधरोपण, लिया संरक्षण का संकल्प

बिहार सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत देवारी के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. छात्रों ने उत्साह से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

Tree Plantation: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय देवारी में मंगलवार को बिहार सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभियान के तहत 'इको क्लब फॉर मिशन लाइफ' के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए. इस दौरान विद्यार्थियों ने न सिर्फ पौधे रोपे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया.

यह भी पढ़ें... ARMY बनकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, हकीकत खुली तो निकला पंचर बनाने वाला


पर्यावरण संरक्षण से ही पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित: प्रधानाध्यापक

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. चन्द्र मोहन पोद्दार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन से ही पृथ्वी पर मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है. उन्होंने बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें... मिथिला के मखाना का बड़ा जलवा, अब Delhi AIIMS की ऑफिशियल Diet Sheet में मिली जगह

पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेंगे छात्र

पौधरोपण के बाद सभी छात्र-छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि वे विद्यालय परिसर में लगाए गए इन सभी पौधों की नियमित रूप से देखभाल करेंगे. पौधों को समय पर पानी देना और उनकी सुरक्षा करना अब उनकी जिम्मेदारी होगी. इस अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के अन्य शिक्षकों और कर्मियों ने भी सक्रिय योगदान दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashok kumar jha

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >